त्योहारों पर गुरुवार से रेलवे चलाएगा स्पेशल रेलगाड़ियां

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि पर्वो में होने वाली भीड़ की निकासी के लिए उत्तर रेलवे मण्डल कई स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। जिसके तहत गाड़ी संख्या 04406 नई दिल्ली लखनऊ साप्ताहिक 03 अक्टूबर से प्रत्येक शनिवार को नई दिल्ली से शाम 07.25 बजे छूटकर अगले दिन सुबह 04.40 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04405 लखनऊ से नई दिल्ली के लिए उक्त तिथि से प्रारम्भ होकर 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार सुबह 06.50 बजे रवाना होकर शाम 04 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में गाजियाबाद, मुरादाबाद और बरेली स्टेशन पर रूकेगी।

इसी क्रम में गाड़ी संख्या-04404 नई दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस का संचालन 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक तथा 04403 लखनऊ-नई दिल्ली एक्सप्रेस 4 अक्टूबर से 29 नवम्बर तक संचालित की जाएगी। इसी तरह गाड़ी संख्या-04401 आनन्दविहार-वैष्णो देवी एक्सप्रेस का संचालन 01 अक्टूबर से 30 नवंबर तक तथा गाड़ी संख्या-04402 वैष्णो देवी-आनन्द विहार एक्सप्रेस 02 अक्टूबर से 01 दिसम्बर तक संचालित की जायेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493