गोल्फ : बोपन्ना ने एडिनबर्ग कप में दूसरा स्थान हासिल किया

एस्कॉट, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के क्रातिश बोपन्ना ने मंगलवार को मिलराइड गोल्फ कोर्स में संपन्न ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग कप में दूसरा स्थान हासिल किया।

बोपन्ना ने स्टेबलफोर्ड पॉइंट सिस्टम के तहत खेले गए टूर्नामेंट में 72 अंक हासिल किए और विजेता इंग्लैंड के रिचर्ड राइट से सिर्फ दो अंक पीछे रहे।

बोपन्ना ने बकिंघमशर गोल्फ कोर्स में हुए पहले दिन के कुल 40 अंकों के खेल में 11 पार स्कोर हासिल किए और एक बर्डी लगाई।

मिलराइड गोल्फ कोर्स में हुए दूसरे दिन के खेल में बोपन्ना ने नौ पार स्कोर के साथ 32 अंक जुटाए।

बोपन्ना ने कहा, “मिलराइड गोल्फ कोर्स काफी चुनौतीपूर्ण है, जिसमें काफी गहरे रफ प्लेस और संकरे फेयरवे हैं। मौसम और हवा ने इसे और चुनौतीपूर्ण बना दिया।”

उन्होंने कहा, “पहले दिन मैं शुरुआती नौ होल तक एक ओवर के स्कोर पर था और लीडरबोर्ड में इंग्लैंड के दो खिलाड़ियों से पीछे तीसरे स्थान पर चल रहा था। दूसरे दिन में अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं कर सका और डबल तथा ट्रिपल बोगी लगाए। शायद कठिन परिस्थितियों के कारण प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को भी दिक्कत आई। मैं यहां पदार्पण के साथ दूसरा स्थान हासिल कर सका, इससे खुश हूं।”

ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग वर्ल्ड फाइनल्स में 18 देशों के 40 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा वे विंडसर महन के रॉयल हाउसहोल्ड गोल्फ क्लब में भी गुरुवार को खेलेंगे।

ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग हर वर्ष होने वाली गोल्फ टूर्नामेंटों की एक श्रृंखला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493