हर साल 1.2 फीसदी बढ़ रही सिंगापुर की जनसंख्या

सिंगापुर, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। सिंगापुर के नेशनल पापुलेशन एंड टैलेंट डिविजन (एनपीटीडी) ने बुधवार को बताया कि सिंगापुर की जनसंख्या साल-दर-साल 1.2 फीसदी की औसत दर से बढ़ रही है। जून 2015 में देश की आबादी 55 लाख 40 हजार थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एनपीटीडी की रपट में बताया गया है कि 2015 में जनसंख्या वृद्धि दर बीते एक दशक में सबसे धीमी रही। आप्रवासियों की दर भी 2012 से गिर रही है।

जन्म और आव्रजन के जरिए नागरिकता पाने वालों की संख्या 33 लाख 80 हजार है। स्थाई नागरिकों की संख्या 5 लाख 30 हजार बनी हुई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493