डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को माफी के खिलाफ बंद का आंशिक असर

चंडीगढ़, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को अकाल तख्त की माफी के खिलाफ बुलाए गए बंद का पंजाब में आंशिक असर दिखा। कुछ जगहों पर दुकानें बंद देखी गईं।

चंडीगढ़, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को अकाल तख्त की माफी के खिलाफ बुलाए गए बंद का पंजाब में आंशिक असर दिखा। कुछ जगहों पर दुकानें बंद देखी गईं।

बंद का आह्वान कट्टरपंथी सिख संगठनों दल खालसा, शिरोमणि अकाली दल (पंच परदानी), दमदमी टकसाल, आल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन (एआईएसएसएफ) और अन्य संगठनों ने सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त द्वारा गुरमीत राम रहीम सिंह को माफी दिए जाने के खिलाफ बुलाया था।

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने मई 2007 में सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह की वेशभूषा धारण की थी। इसके बाद सिखों और डेरा के अनुयाइयों के बीच हिंसक संघर्ष हुए थे।

इस घटना के लिए राम रहीम सिंह ने अकाल तख्त से माफी मांगी। बीते गुरुवार को अकाल तख्त ने उन्हें माफ कर दिया। इससे एक नया विवाद पैदा हो गया।

सिख प्रदर्शनकारी बंद के दौरान कई जगहों पर दुकानें बंद कराते दिखे। अमृतसर, मोगा, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में कुछ दुकानें बंद देखी गईं।

बंद बुलाने वाले संगठनों का कहना है कि सिखों के धार्मिक नेता पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बादल के राम रहीम सिंह को माफ करने के निर्देश के आगे झुक गए।

बादल और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को अकाल तख्त की माफी में अब बदलाव नहीं हो सकता। सिख समुदाय को इसे स्वीकार करना चाहिए।

ऐसे लोग भी हैं जो डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को माफी दिए जाने को पंजाब में 2017 के शुरू में होने वाले चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। कहा जा रहा है कि अकाली दल-भाजपा सरकार लाखों समर्थकों वाले डेरा सच्चा सौदा को खुश करना चाह रही है।

अकाल तख्त ने गुरमीत राम रहीम सिंह को माफ करते हुए उन्हें ताकीद की है कि वह फिर कभी सिखों की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने वाला काम नहीं करें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493