दिल्ली में धूपभरी सुबह

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह धूप भरी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।

अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान साफ रहेगा।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 71 फीसदी दर्ज की गई।

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493