मप्र में कांग्रेस का मोबाइल एप

भोपाल, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की कांग्रेस इकाई भी अब सोशल मीडिया पर सक्रिय होने वाली है, इसके लिए वह मोबाइल एप भी लांच कर रही है। इसी सिलसिले में दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश के आई टी एवं सोशल मीडिया सेल के प्रदेश पदाधिकारी, संभागीय समन्वयक, एवं जिलाध्यक्षों की भोपाल में बैठक बुलाई गई है।

आई टी सेल एवं सोशल मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष प्रो धर्मेद्र बाजपेयी ने बताया कि बैठक में मध्य प्रदेश कांग्रेस अपना एंड्राइड मोबाइल एप का अपडेटेड वर्जन लांच करेगी, जिसमें आम कार्यकर्ता को प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, सेवादल सहित सभी की जानकारी भी मोबाइल पर मिलेगी।

प्रो बाजपेयी ने बताया गांधी जयंती पर होने वाली इस बैठक में सरकार के भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीति को लेकर चर्चा होगी तथा पदाधिकारियों को लीडरशिप और समय प्रबन्धन पर भी मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके साथ ही तकनीकी सत्र के दौरान फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्स एप के बारे में पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493