शाहरुख ने सलमान को दीं ‘शुभकामनाएं’

मुंबई, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान ने अपने ‘दबंग’ सह-अभिनेता सलमान खान को उनकी आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं।

शाहरुख ने सलमान और उनकी पूरी टीम को फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

शाहरुख से जब ट्विटर पर उनके प्रशंसकों ने सलमान की फिल्म के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब में कहा, “सलमान और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं।”

सलमान अभिनीत ‘प्रेम रतन धन पायो’ उनके प्रशंसकों के लिए दीवाली का डबल बोनस है, क्योंकि इसमें वह दोहरी भूमिका में नजर आएंगे।

शाहरुख और सलमान का हमेशा से ही 36 का आकड़ा रहा है, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के व्यवहार में बदलाव आते देखा गया है।

‘प्रेम रतन धन पायो’ 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493