‘दिया और बाती हम’ के लिए अनस ने गाया गाना

मुंबई, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। अनस राशिद ने अपने टेलीविजन धारावाहिक ‘दिया और बाती हम’ के लिए गाना गाया।

अनस ने कहा कि उनके लिए यह गाना आसान नहीं था।

स्टार प्लस पर प्रसारित धारावाहिक में सूरज का किरदार निभा रहे अनस ने शो के विशेष और दर्द भरे शीर्षक गीत के लिए अपनी आवाज दी।

इस गीत के लिए अनस ने खुद ही पहल करते हुए प्रोडक्शन हाउस से गाने की अनुमति ली।

अनस ने अपने बयान में कहा, “गाना आसान नहीं है। आपके दिमाग में काफी चीजें चलती हैं। हालांकि, मैंने इस बात का पूरा ध्यान रखा कि मेरा प्रयास जाया न हो। मैंने अपने दिल से यह गाना गाया।”

उन्होंने कहा कि यह शीर्षक गीत काफी दिल छू लेने वाला है और यह शो में सूरज की भावनाओं को दर्शा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493