राष्ट्रपिता का सहिष्णुता का संदेश हमारा मार्गदर्शन करे : राहुल

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को गांधी जयंती के मौके पर कहा कि वह आशा करते हैं कि महात्मा गांधी का करुणा, सद्भाव और धैर्य का संदेश राष्ट्र का मार्गदर्शन करेगा।

राहुल ने राष्ट्रपिता की 146वीं जयंती पर ट्विटर पर लिखा, “गांधी जयंती पर बापू को याद कर रहा हूं। भगवान करे उनका करुणा, सद्भाव और सहिष्णुता का संदेश जन और राष्ट्र के रूप में हमारा मार्गदर्शन करे।”

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है। उनका जन्म दो अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था।

महात्मा गांधी की जयंती को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493