जम्मू में ट्रक-कार में भिड़ंत, 2 की मौत

जम्मू, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू में शुक्रवार सुबह एक ट्रक और कार में आमने-सामने की टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि हादसा सांबा जिले में जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर हुआ।

यहां एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर स्थित कुगवल में आज (शुक्रवार) सुबह एक ट्रक और कार में आमने-सामने की टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई।”

मारे गए दोनों लोग कार में सवार थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493