सेरेना चाइना ओपन, डब्ल्यूटीए फाइनल्स से हटीं

वुहान (चीन), 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने चाइना ओपन और सिंगापुर में होने वाले डब्ल्यूटीए फाइनल्स से नाम वापस ले लिया है।

वुहान (चीन), 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने चाइना ओपन और सिंगापुर में होने वाले डब्ल्यूटीए फाइनल्स से नाम वापस ले लिया है।

इसी के साथ 21 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना के लिए इस सत्र की समाप्ति हो गई है। सेरेना ने कहा हैकि वह स्वास्थ्य कारणों से असमय ही सत्र की समाप्ति कर रही हैं। सेरेना ने कहा कि वह पूरी तरह फिट होकर अगले साल फिर वापसी करेंगी।

इस साल सेरेना के लिए बेहद सफल रहा है। इस साल सेरेना ने तीन ग्रैंड स्लैम खिताब जीते। उन्होंने आस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और विंबलडन में खिताब जीता।

चोट के कारण हालांकि वह बीते कुछ समय से परेशान रही हैं। 34 साल की सेरेना ने उम्मीद जताई कि वह अगले साल आस्ट्रेलियन ओपन के रूप में अपने करियर का 22वां ग्रैंड स्लैम जीतने में सफल होंगी। ऐसा करते हुए वह स्टेफी ग्राफ की बराबरी कर सकेंगी। ओपन एरा में सबसे अधिक खिताब ग्राफ के ही नाम है।

सेरेना ने कहा, “मेरे लिए यह फैसला करना कठिन था। यह सब मैंने इस खेल के लिए प्यार के कारण किया है। मैं इस साल के अंत में प्रदर्शनी मैचों में खेलना शुरू करूंगी और कोशिश करूंगी कि अगले साल आस्ट्रेलियन ओपन तक पूरी तरह फिट होकर कोर्ट पर लौंटूं और अपना 22वां खिताब जीतूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493