मोदी देश के नए संत : आजम खां

रामपुर, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता आजम खां ने दादरी की घटना को लेकर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘देश का नया संत’ बताते हुए आग्रह किया है कि देश में मांस के नाम पर हो रही राजनीति बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मांस के नाम पर मंदिर-मस्जिद का टकराव खत्म करने की पहल मोदी को करनी चाहिए।

गांधी जयंती के मौके पर रामपुर में लोगों को संबोधित करते हुए आजम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के नए संत हैं। अब प्रधानमंत्री को पशुओं की कटान रोकने के लिए कानून बनाने की पहल करनी होगी।

दादरी इलाके के बिसारा गांव में गोमांस रखने की अफवाह पर मोहम्मद अखलाक नामक एक शख्स की पीट-पीट कर हत्या कर दिए जाने की घटना को लेकर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि देश में मांस के नाम पर हो रही राजनीति अब बंद होनी चाहिए।

उन्होंने सवाल उठाया कि देश या प्रदेश में मांस काटने तथा मांस निर्यात करने के सबसे अधिक कारखाने किसके हैं? और आरोप लगाया कि अब मोदी गुलाबी क्रांति के नाम पर मुस्लिमों की हत्या करा रहे हैं।

आजम ने कहा कि देश तथा प्रदेश में 90 फीसदी वधशालाएं या तो आरएसएस की हैं या फिर भाजपा से जुड़े लोगों की है।

सपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी संसद का विशेष सत्र बुलाकर कानून पास कराएं कि पूरे देश में कहीं भी प्रतिबंधित पशुओं का वध नहीं होगा। गोश्त काटने वाले, बेचने वाले और खाने वाले पर कड़ी कार्रवाई होगी। गोश्त का निर्यात भी बंद होना चाहिए।

आजम ने कहा कि मोदी सरकार चाहे तो सभी तरह के जानवरों के गोश्त पर प्रतिबंध लगा दे। इस बारे में भारत सरकार को एक श्वेतपत्र जारी करना चाहिए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493