Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 नीतीश ने बिहार के जनादेश के साथ द्रोह किया : शाह | dharmpath.com

Wednesday , 18 June 2025

Home » भारत » नीतीश ने बिहार के जनादेश के साथ द्रोह किया : शाह

नीतीश ने बिहार के जनादेश के साथ द्रोह किया : शाह

औरंगाबाद (बिहार), 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने यहां शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा में उन्होंने बिहार के जनादेश के साथ द्रोह किया है।

औरंगाबाद में छह जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और नीतीश कुमार पर ‘धोखेबाज’ होने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये दोनों नए कपड़े पहनकर फिर आए हैं, लेकिन लोगों को इन धोखेबाजों से सावधान रहने की जरूरत है।

लालू को अपराध और कांग्रेस को भ्रष्टाचार का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद सामाजिक न्याय और समाजवाद की बात करते हैं, लेकिन वास्तविकता है कि उनका समाजवाद उनके परिवार तक ही सीमित है। यही कारण है कि विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत भी उन्होंने अपने पुत्र के चुनाव क्षेत्र से किया, जबकि वहां मतदान तीसरे चरण में होना है।

कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा, “भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। आज भाजपा जहां तक पहुंची है, उसमें नेताओं का नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं का योगदान है।”

शाह ने लालू पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा आरक्षण का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले भी आरक्षण के पक्ष में थी और अब भी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव तक आराम नहीं करने की नसीहत देते हुए अपील की कि कार्यकर्ता घर-घर तक जाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को उन तक पहुचाएं।

नीतीश ने बिहार के जनादेश के साथ द्रोह किया : शाह Reviewed by on . औरंगाबाद (बिहार), 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने यहां शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्र औरंगाबाद (बिहार), 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने यहां शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्र Rating:
scroll to top