मोदी ने शास्त्री जयंती की अनदेखी की : केजरीवाल

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिवंगत प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की अनदेखी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। शास्त्रीजी की जयंती महात्मा गांधी की जयंती के दिन यानी दो अक्टूबर को पड़ती है।

गांधीजी और शास्त्रीजी को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद केजरीवाल ने कई ट्वीट किए, जिनमें उन्होंने शास्त्रीजी के समाधि स्थल विजय घाट नहीं जाने के लिए मोदी की आलोचना की।

केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने शास्त्री जयंती मनाने के लिए पैसा देना बंद कर दिया है।

केजरीवाल ने कहा, “मैं केंद्र सरकार से आग्रह करता हूं कि वह गांधी जयंती की ही तरह आधिकारिक रूप से शास्त्रीजी की जयंती भी मनाए।”

केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, “मैं जब उन्हें (शास्त्रीजी को) श्रद्धांजलि देने पहुंचा तो पाया कि केंद्र ने शास्त्रीजी का जन्मदिन मनाने के लिए धन देना बंद कर दिया है।”

उन्होंने ट्वीट में कहा, “फिर मुझे पता चला कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शास्त्रीजी की समाधि पर नहीं आए। मुझे लगता है कि उनकी अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।”

शास्त्रीजी के पौत्र आदर्श शास्त्री आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493