‘दादरी हत्याकांड के पीछे बड़ी साजिश’

ग्रेटर नोएडा, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। दादरी कस्बे के एक गांव में गोमांस खाने की अफवाह पर भीड़ के हाथों मारे गए व्यक्ति की विधवा ने शुक्रवार को कहा कि इस हत्या के पीछे बड़ी साजिश है। उन्होंने कहा कि इलाके में दो दक्षिणपंथी संगठन सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने का काम कर रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। दादरी कस्बे के एक गांव में गोमांस खाने की अफवाह पर भीड़ के हाथों मारे गए व्यक्ति की विधवा ने शुक्रवार को कहा कि इस हत्या के पीछे बड़ी साजिश है। उन्होंने कहा कि इलाके में दो दक्षिणपंथी संगठन सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने का काम कर रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा के बिसाड़ा गांव में 50 साल से अधिक उम्र के अखलाक को सोमवार रात भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला था। उनके 21 साल के बेटे दानिश को भी पीटकर अधमरा कर दिया था।

अखलाक की विधवा इकराम ने आईएएनएस से कहा कि जब उनके पति ईद के लिए घर लौट रहे थे, तब रास्ते में कुछ लड़कों ने उन्हें ‘पाकिस्तानी’ कहा था और कहा था कि वे पाकिस्तानी को गांव में नहीं रहने देंगे। उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगे जैसी घटना दोहराने की भी धमकी दी थी।

उन्होंने कहा, “और, अचानक सोमवार रात गुंडे हमारे घर में घुस आए और गोहत्या का आरोप लगाते हुए अखलाक को मार डाला। हमारा एक देशभक्त परिवार है। हमारा बड़ा बेटा भारतीय वायुसेना में है। दानिश इसी साल स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाला है। वह भी सेना में शामिल होना चाहता है।”

खुफिया सूत्रों का कहना है कि प्रताप सेना और समाधान सेना नामक संगठन के कुछ लोग इलाके में सक्रिय हैं। वह 18 से 25 साल के लड़कों को बरगला रहे हैं और साथ ही सांप्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ रहे हैं।

दादरी के पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह ने कहा कि प्रताप सेना और समाधान सेना के बारे में कुछ सूचनाएं लोगों के जरिए उन तक पहुंची हैं। लेकिन उन्होंने कहा, “इन संगठनों द्वारा समस्या पैदा करने की कोई विश्वस्त जानकारी बिल्कुल स्पष्ट रूप में अभी तक नहीं मिली है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493