रुपया 6 सप्ताह के उच्चस्तर पर

मुंबई, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। मौद्रिक नीति में नरमी, शेयर बाजार में तेजी और सरकारी प्रतिभूतियों में अधिक विदेशी निवेश की मंजूरी के कारण गुरुवार को समाप्त हुए कारोबारी सप्ताह में रुपया मजबूत होकर छह सप्ताह के उच्चस्तर प्रति डॉलर 65.51 पर बंद हुआ।

इससे पहले 20 अगस्त को रुपये ने 65.55 के स्तर को पार किया था। रुपया एक अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 65 पैसे मजबूत हुआ। रुपये में लगातार चौथे सप्ताह मजबूती दर्ज की गई।

24 सितंबर को रुपया प्रति डॉलर 66.16 पर था। गुरुवार को यह पिछले दिन के बंद स्तर से सात पैसे मजबूत होकर 65.51 पर बंद हुआ।

देश के शेयर बाजार में विदेशी पूंजी का प्रवाह बढ़ने की उम्मीद के बीच रुपये में मजबूती आई है।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा गत सप्ताह बाजार की उम्मीद से बढ़कर प्रमुख ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की कटौती कर दिए जाने के साथ देश के शेयर बाजार में मजबूती दर्ज की गई।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गत सप्ताह 1.38 फीसदी या 357.45 अंकों की मजबूती के साथ 26,220.95 पर बंद हुआ।

आनंद राठी फाइनेंशियल सर्विसिस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हीरेन शर्मा ने कहा, “मंगलवार को आरबीआई की दर कटौती से यह तेजी आई है। इसके कारण मुद्रा और बाजार दोनों मजबूत हुए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493