कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे रोनाल्डिन्हो

रियो डी जेनेरियो, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। दो बार फीफा वल्र्ड प्लेयर ऑफ द ईयर रह चुके ब्राजीलियाई स्टार स्ट्राइकर रोनाल्डिन्हो बाल-बाल कार दुर्घटना में बचे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 35 वर्षीय खिलाड़ी पोटरे अलेग्रे में अपनी मां का जन्मदिन मनाने जा रहे थे, जब उनके निजी चालक द्वारा चलाई जा रही कार सड़क पर अचानक अचानक मुड़ गई।

इस दुर्घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है और न ही इस दुर्घटना में कोई और वाहन शामिल था। सोशल मीडिया में जारी फोटो में दिख रहा है कि कार सड़क किनारे खाई की ओर झुकी हुई है।

रोनाल्डिन्हो के भाई और एजेंट रॉबर्ट दे एसिस ने कहा कि इसमें कोई गंभीर बात नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कोई भी घायल नहीं हुआ।

दुर्घटना से एक दिन पहले ही बार्सिलोना के पूर्व स्टार खिलाड़ी आपसी सहमति से फ्लूमिनेंसी क्लब से अलग हुए।

फ्लूमिनेंस के साथ तीन महीने के कार्यकाल दौरान खेले गए नौ मैचों में रोनाल्डिन्हो न तो कोई गोल कर सके और न ही किसी गोल में असिस्ट कर सके।

फ्लूमिनेंसी से अलग होने के बाद इब उनके चीन के किसी क्लब से जुड़ने की संभावना जताई जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493