मुंबई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार रोहित रॉय ने अपने बड़े भाई और अभिनेता रोनित रॉय के लिए एक फिल्म की पटकथा लिखी है।
रोहित को उम्मीद है कि पटकथा उनके भाई को पसंद आएगी और वह फिल्म के लिए हां कहेंगे।
रोहित ने इससे पहले फिल्म ‘दस कहानियां’ का निर्देशन किया था।
रोहित ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “भाई को पटकथा सुना रहा हूं। उत्साहित भी हूं और घबराहट भी है। आशा है कि उन्हें पसंद आए।”
इस ट्वीट को देख दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने भी रोनित से किरदार को करने का आग्रह किया।
शबाना ट्वीट किया, “आखिरकार आप फिल्म बना रहे हैं। रोनित, मैं रोहित की सिफारिश करती हूं आप से। जरूर कीजिए इनकी फिल्म।”
इसकी प्रतिक्रिया में रोहित ने ट्वीट किया, “इसके बाद रोनित क्या कोई भी इंकार नहीं कर पाएगा।”
रोहित स्वयं भी एक अभिनेता हैं और उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन में भी काम किया है।
dharmpath.com dharmpath