कश्मीरियों ने शायर इकबाल के बेटे के लिए नमाज-ए-जनाजा अदा किया

श्रीनगर, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। दर्जनों की संख्या में लोगों ने यहां प्रख्यात शायर मुहम्मद इकबाल के बेटे जावेद इकबाल के लिए उनकी अनुपस्थिति में आयोजित नमाज-ए-जनाजा में हिस्सा लिया।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश 90 वर्षीय जावेद इकबाल का शनिवार को लाहौर में इंतकाल हो गया।

जम्मू एवं कश्मीर मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष मुहम्मद यासीन मलिक की अगुवाई में दर्जनों स्थानीय नागरिकों ने यहां ऊपरी मैसूमा इलाके में नमाज अदा की।

प्रख्यात शायर इकबाल के पूर्वज जम्मू एवं कश्मीर के थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493