चीन के प्रथम आधुनिक विश्वविद्यालय की स्थापना के 120 वर्ष पूरे

तिआनजिन, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। आधुनिक चीन का पहला आधुनिक विश्वविद्यालय ‘तिआनजिन विश्वविद्यालय’ शुक्रवार को अपनी स्थापना का 120वीं वर्षगांठ मना रहा है।

चीन के उत्तरी समुद्रतटीय शहर तिआनजिन में स्थित विश्वविद्यालय इस अवसर पर कई तरह के समारोहों का आयोजन कर रहा है, जिसमें विश्वविद्यालय के संस्थापक शेंग शुआनहुआई की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

इसके अलावा विश्वविद्यालय के अध्यक्ष एक गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लेंगे तथा एक रंगारंग समारोह का भी आयोजन किया जाएगा।

चीन के शिक्षा मंत्रालय प्रशासन के अधीन यह एक अहम विश्वविद्यालय है तथा पिछले 120 वर्षो में यहां से 250,000 विद्यार्थियों ने स्नातक की शिक्षा पूरी की। विश्वविद्यालय से निकले ये शिक्षित नागरिक चीन के आधुनिक औद्योगिक प्रणाली में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

तिआनजिन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष ली जियाजुन ने कहा कि इसके बाद विश्वविद्यालय चीन के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया के समक्ष आ रही समस्याओं के समाधान की तलाश के लिए पूरी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों तथा शोध एवं अनुसंधान दलों के साथ सहयोग बढ़ाएगा।

इस विश्वविद्यालय को पेयांग विश्वविद्यालय के नाम से भी जाना जाता रहा है और इसकी स्थापना तिआनजिन कस्टम्स के तत्कालीन गवर्नर शुआनहुआई ने 1895 में की थी। पश्चिमी विश्वविद्यालयों को पूरी तरह अपनाने वाला चीन का यह पहला विश्वविद्यालय बना।

अमेरिकी शिक्षाविद चार्ल्स डेनिएल टेन्नी तिआनजिन विश्वविद्यालय के पहले अध्यक्ष बने। वह 1895 से 1906 तक इस पद पर रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493