लखनऊ, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गौतमबद्धनगर जिले के दादरी स्थित बिसाहड़ा गांव की घटना पर अफसोस जताते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी हालत में बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की है।
लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर दादरी घटना की समीक्षा करते हुए उन्होंने उच्च अधिकारियों से इस मामले की पूरी जानकारी ली। भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए सभी उन्होंने अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने दादरी घटना में मृतक मोहम्मद अखलाक के आश्रितों को पूर्व में दी गई 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता को बढ़ाकर 20 लाख रुपये किए जाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना से जुड़े मामले में गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से कड़ी पूछताछ की जाए और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए।
उन्होंने कहा कि इस घटना के संबंध में निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath