राफेल सौदा वर्षात तक होने की आशा : वायुसेना प्रमुख

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरुप राहा ने वायुसेना में लड़ाकू विमानों की कमी को स्वीकारते हुए आशा जताई है कि फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान तैयार अवस्था में खरीदने का सौदा साल के अंत तक पूरा हो जाएगा।

अरुप ने कहा कि अप्रैल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे के दौरान ही इस सौदे पर बातचीत और फैसला हो गया था और यह सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।

वायुसेना प्रमुख ने वायुसेना दिवस (आठ अक्टूबर) से पहले आयोजित एक वार्षिक सम्मेलन में कहा, “मैं आशावादी हूं कि इस सौदे के लिए बातचीत इस साल से आगे नहीं बढ़ेगी।”

अरुप ने कहा कि पहले दो राफेल स्क्वाड्रनों के परिचालन में एक से दो साल का समय लगेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि कम से कम छह मध्यम बहु भूमिका वाले लड़ाकू विमान स्क्वाड्रनों की आवश्यक्ता है और उन्होंने कहा कि इन्हें प्राप्त करने का निर्णय सरकार द्वारा लिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493