सिलवेस्टर के साथ फिर काम करना चाहते हैं अक्षय

मुंबई, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। अक्षय कुमार हॉलीवुड के एक्शन स्टार सिलवेस्टर स्टैलोन के साथ एक बार फिर काम करना चाहते हैं, जो साल 2009 में आई उनकी फिल्म ‘कमबख्त इश्क’ में अतिथि भूमिका कर चुके हैं।

अक्षय ने अपनी फिल्म ‘सिह इज ब्लिंग’ का प्रचार करते हुए ट्विटर पर प्रशंसकों से बातचीत के दौरान अपनी यह इच्छा जताई।

अक्षय से जब एक प्रशंसक ने पूछा कि वह किस अभिनेता या अभिनेत्री के साथ वह काम करना पसंद करेंगे तो उन्होंने कहा, “सिलवेस्टर के साथ काम करना काफी बेहतरीन अनुभव था और उनके साथ एक बार फिर काम करने की इच्छा है।”

अक्षय ने ‘सिह इज ब्लिंग’ की अपनी सह अभिनेत्री एमी जैक्सन के बारे में कहा कि वह काफी मेहनती हैं।

अक्षय ने कहा कि चार्ली चैपलिन उनके पसंदीदा हास्यकलाकार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493