चीन की कंपनी युटांग ने वेनेजुएला में खोला प्रशिक्षण केंद्र

1,200 वर्ग मीटर में फैले इस प्रशिक्षण केंद्र में बस रखरखाव के लिए आधुनिक तकनीक के अलावा वेनेजुएला के विभिन्न मार्गो और इकाईयों से संबंधित दो डिजाइन किए हुए नमूने भी हैं।

कंपनी के अनुसार, प्रशिक्षण केंद्र वेनेजुएला के लोगों को मूल्य-वर्धित सेवा, उच्च गुणवत्ता की कारीगरी और कुशल प्रौद्योगिकी हस्तांतरण सेवा भी मुहैया कराता है।

प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन समारोह में वेनेजुएला के परिवहन मंत्री जोस लुईस बर्नाडो ने कहा कि उन्नत प्रौद्योगिकी और उपकरणों के साथ यह केंद्र इस तरह का सर्वाधिक आधुनिक केंद्र है।

वहीं, वेनेजुएला में युटांग कंपनी के प्रबंधक शुन चुनहुई ने कहा, “वेनेजुएला के प्रशिक्षण केंद्र में सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं और उन्नत तकनीक हैं, जो भविष्य में नए प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना का एक मानक होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493