रणवीर अच्छी नकल करते हैं : प्रियंका

मुंबई, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोमवार को भारत में नए अंतर्राष्ट्रीय टेलीविजन श्रृंखला ‘क्वांटिको’ के प्रीमियर के लिए तैयार हैं। वहीं उनकी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के सह-कलाकार रणवीर सिंह ने एक वीडियो में प्रियंका के कुछ संवादों के नकल उतारते हुए शो देखने के लिए प्रशंसकों से आग्रह किया।

प्रियंका को यह काफी ‘स्पर्शी’ प्रतीत हुआ और उन्होंने इसे ‘अच्छी नकल’ करार दिया।

प्रियंका की टीम ने ट्विटर पर यह वीडियो साझा किया, जिसमें रणवीर को यह कहते सुना जा सकता है, “एफबीआई का शीर्ष रंगरूट अब उनका मोस्ट वांटेड है। ‘क्वांटिको’ के लिए मात्र कुछ घंटे शेष। जैसे बहुत कठोर मोड़ लेने वाला है।”

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री ने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट पर लिक साझा किया और लिखा, “शुक्रिया रणवीर हाहा आप अच्छी नकल करते हैं। बाजीराव मस्तानी के लिए जल्द मिलते हैं।”

‘क्वांटिको’ में प्रियंका रहस्यमयी अतीत वाली एफबीआई रंगरूट एलेक्स पैरिश की भूमिका में हैं। इस धारावाहिक में जेक मेकलॉघलिन, टेट एलिंगटन और ग्राहम रोजर्स भी हैं।

‘क्वांटिको’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार वर्ल्ड पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493