प्रदर्शनी टूर्नामेंट के लिए फ्लूमिनेंस में लौटेंगे रोनाल्डिन्हो

रियो डी जेनेरियो, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। दो बार फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर रह चुके रोनाल्डिन्हो अगले साल जनवरी में होने वाले प्रदर्शनी टूर्नामेंट के लिए अपने पूर्व ब्राजीलियाई क्लब फ्लूमिनेंस में वापसी करेंगे।

गौरतलब है कि रोनाल्डिन्हो का फ्लूमिनेंस के साथ करार पिछले सप्ताह ही समाप्त हो चुका है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 35 वर्षीय रोनाल्डिन्हो के भाई और उनके एजेंट रॉबर्ट दे एसिस ने कहा कि रोनाल्डिन्हो जुलाई में फ्लूमिनेंस के साथ की गई प्रतिबद्धता का सम्मान करेंगे।

एसिस ने ब्राजील न्यूज पोर्टल लांसेनेट को बताया, “रोनाल्डिन्हो का फ्लोरिडा कप में फ्लूमिनेंस के लिए खेलना संभव है।”

एसिस ने कहा, “क्लब ने उन्हें आमंत्रित किया, जिसे रोनाल्डिन्हों ने स्वीकार कर लिया। हालांकि रोनाल्डिन्हो की यह भागीदारी नए क्लब के साथ करार पर निर्भर करेगी।”

रोनाल्डिन्हो पिछले सप्ताह आपसी सहमति से फ्लू्मिनेंस से अलग हो गए।

फ्लोरिडा कप में खेलने वाली आठ टीमों में फ्लूमिनेंस भी शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493