मुंबई, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री-उद्यमी लारा दत्ता ने अपने प्रशंसकों को उनके नाम पर बने फर्जी फेसबुक आईडी के बारे में सावधान किया।
लारा ने कहा कि वह सोशल नेटवर्किं ग साइट पर नहीं हैं।
अभिनेत्री ने रविवार को ट्विटर के जरिए अपने प्रशंसकों को सावधान किया।
उन्होंने लिखा, “मैं फेसबुक पर नहीं हूं। कृपया मेरे एकाउंट का दावा करने वाली फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें। सभी फर्जी हैं।”
लारा दत्ता दिग्गज टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति की पत्नी हैं और दोनों की एक बेटी है-साएरा।
अभिनेत्री अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के बारे में ट्विटर के जरिए अपने प्रशंसकों को जानकारी देती रहती हैं।
लारा से पहले सलमान खान और अमिताभ बच्चन ने भी अपने प्रशंसकों को फर्जी फेसबुकएकाउंट के बारे में सावधान किया था।
dharmpath.com dharmpath