अमेरिकी कॉलेज के हमलावर ने आत्महत्या की थी

वाशिंगटन, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमरीका के ओरेगॉन कॉलेज में कम से कम नौ लोगों की हत्या के संदिग्ध आरोपी ने खुदकुशी कर ली थी।

प्रारंभ में जांचकर्ताओं ने कहा था कि सुरक्षाकर्मियों ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया था।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, डगलस काउंटी के शेरिफ जॉन हेनलिन ने शनिवार को कहा कि सरकारी चिकित्सकों ने पाया है कि संदिग्ध क्रिस हार्पर ने आत्महत्या कर ली थी।

हेनलिन ने कहा कि प्रारंभिक जांच संकेत करते हैं कि दो पुलिस अधिकारी कक्षा में पहुंचे और सदिग्ध के साथ उनकी मुठभेड़ हुई थी।

उन्होंने कहा कि संदिग्ध रोजबर्ग में अम्पक्वा कम्युनिटी कॉलेज का छात्र था, जहां उसने गोलीबारी को अंजाम दिया।

अधिकारियों के अनुसार, क्रिस हार्पर मर्सर (26) नामक इस संदिग्ध हत्यारे के पास 14 आग्नेयास्त्र थे।

वह गुरुवार पूर्वाह्न आधा दर्जन हथियारों के साथ कॉलेज में घुसा था। गोलीबारी में एक प्रोफेसर और आठ विद्यार्थी मारे गए थे और कम से कम सात लोग घायल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493