श्यामजी कृष्ण वर्मा को मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने एक बयान में कहा, “मैं श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर उन्हें सलाम करता हूं। वह एक महान देशभक्त थे और कई राष्ट्रवादियों के लिए प्रेरणा थे।”

वर्मा का जन्म 1857 में हुआ था।

प्रधानमंत्री ने उन्हें देशभक्त बताया और कहा कि उन्होंने वीर सावरकर, मदनलाल ढींगरा और लाला हरदयाल सहित कई लोगों के भीतर देशभक्ति की लौ प्रज्वलित की थी।

वर्मा का निधन 30 मार्च, 1930 को जेनेवा में हो गया था और नरेंद्र मोदी ने उनकी अस्थियां 2003 में स्विट्जरलैंड से भारत लाई थी। मोदी उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493