कर्नाटक एक्सप्रेस में किशोरी से छेड़खानी

बेंगलुरू से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 12627 कनार्टक एक्सप्रेस के स्लीपर कोच क्रमांक एस-13 में बीना और झांसी के मध्य अचानक शोर होने लगा, शोर सुनकर कोच टीटी मौके पर पहुंचे और देखा कि कुछ यात्री एक युवक को पकड़े हुए हैं और उसकी पिटाई कर रहे हैं। कोच टीटी ने मामले की जानकारी ली, जहां पीड़ित यात्री राजविंदर ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली के लिये सफर कर रहा था, सफर के दौरान पकड़े गये युवक ने उसकी बेटी के छेड़खानी की है।

कोच टीटी ने इसकी सूचना कंट्रोल के माध्यम से झांसी डिप्टीएसएस व जीआरपी और आरपीएफ को दी, सूचना पर प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंचे डिप्टी एसएस, जीआरपी व आरपीएफ घटना की जानकारी कर पकड़े गए युवक से जब जानकारी ली गई तो उसने बताया कि वह ट्रेन के एसी कोच संख्या बी-1 में सफर कर रहा था और सेना का जवान है। एमसीओ ने पकड़े गए युवक को स्टेशन पर उतार लिया और फिर ट्रेन को अपने गंतत्व के लिए रवाना किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493