डेप की बेटी सेट पर धूम्रपान करती दिखीं

पेरिस, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता जॉनी डेप की 16 वर्षीय बेटी लिली-रोज को उनकी आगामी फिल्म ‘प्लैनेटेरियम’ के सेट पर धूम्रपान कर सेल्फी लेते देखा गया।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, फिल्म में अभिनेत्री नताली पोर्टमैन भी हैं। लिली-रोज फिल्म में उनकी बहन का किरदार निभा रही हैं, यह फिल्म बहनों पर आधारित हैं जो भूत से जुड़ी हैं।

लिली-रोज जॉनी और गायिका वेनेस्सा पेरादिस की बेटी हैं, जो अपने माता-पिता के कदमों पर चलकर अभिनय में अपना करियर शुरू कर रही हैं। उन्होंने मार्च में चैनल की शुरुआत के साथ मॉडलिंग कैरियर में प्रवेश किया।

वह अपने पिता के साथ केविन स्मिथ की फिल्म ‘योगा होसर्स’ में भी नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493