बिहार में भाजपा को हराएं : जेठमलानी

पटना, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रख्यात अधिवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी ने रविवार को लोगों से अपील की कि वे बिहार में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को हराएं।

जेठमलानी अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। रविवार को यहां उन्होंने लोगों से नीतीश कुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील की। नीतीश जनता दल (युनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।

जेठमलानी ने यहां मीडिया से कहा, “मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं कि नीतीश कुमार के लिए मतदान करें और भारतीय जनता पार्टी को हराएं। नरेंद्र मोदी की बिहार में हार होनी चाहिए क्योंकि उन्होंने लोगों के साथ धोखा किया है।”

पूर्व भाजपा नेता जेठमलानी ने कहा कि मोदी को जन विरोधी नीति के लिए सजा मिलनी ही चाहिए।

उन्होंने कहा, “सेना एवं लोगों को धोखा देने के लिए भाजपा को सबक सिखाया जाना चाहिए। शिक्षा के बिना लोकतंत्र एक ढोंग है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493