दिल्ली में धूपभरी सुबह

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह धूपभरी रही। यहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आज दिन दिनभर मौसम साफ रहेगा।”

अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपसा रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 78 प्रतिशत दर्ज की गई।

राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

यहां रविवार को न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493