मुंबई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन दार्शनिक नहीं हैं, लेकिन उन्होंने नींद विज्ञान पर अपनी राय व्यक्त की है। उनका मानना है कि यह सच है कि अगर आप ज्यादा सोते हैं तो और ज्यादा नींद आती है।
वरुण ने ट्विटर पर लिखा, “गुड मार्निग। आज बहुत थकान महसूस हो रही है। मैंने महसूस किया कि एक बार और सोने से ज्यादा नींद आएगी।”
निर्देशक डेविड धवन के बेटे वरुण अपनी आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में शाहरुख खान और काजोल प्रमुख भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath