श्रीनगर, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को हुई मुठभेड़ों में चार जवान शहीद हो गए, जबकि एक आतंकवादी मारा गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, “आज (सोमवार) कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हाफरूड़ा जंगलों में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में चार जवान शहीद हो गए।”
उन्होंने बताया, “इससे पहले कुपवाड़ा जिले के दारपोरा गांव में आज सुबह (सोमवार) एक आंतकवादी को मार गिराया गया था।”
मुठभेड़ की ये दोनों घटनाएं कुपवाड़ा जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर हुईं।
उन्होंने कहा, “एलओसी के पास मुठभेड़ में शामिल आतंकवादियों के इस समूह ने हाल ही में कश्मीर घाटी में घुसपैठ की थी।”
dharmpath.com dharmpath