सुषमा ने जर्मनी की चांसलर मार्केल से की मुलाकात

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता शुरू होने से पहले यहां जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल से मुलाकात की।

उन्होंने जर्मनी के विदेश मंत्री फ्रैंक-वाल्टर स्टेनमीयर से भी मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर बतााया, “एक निजी मुलाकात। सुषमा ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता से पहले उनका स्वागत किया।”

उन्होंने लिखा, “विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और जर्मनी के विदेश मंत्री स्टेनमीयर ने सुबह मुलाकात की।”

इससे पहले, मार्केल का राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया गया।

गौरतलब है कि मार्केल चार से छह अक्टूबर तक भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान उनके साथ मंत्रिमंडल सदस्यों और कारोबारियों सहित एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493