वॉलीबॉल : रूसी महिला टीम ने जीता यूरोपीयन खिताब

रॉटर्डम, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस की महिला टीम ने नीदरलैंड्स को हराकर यूरोपीयन वॉलीबॉल खिताब जीत लिया है।

यहां आयोजित फाइनल मुकाबले में रूसी टीम ने 11 हजार दर्शकों की मौजूदगी में स्थानीय टीम को 3-0 (25-14, 25-20, 25-20) से हराया।

नीदरलैंड्स ने सेमीफाइनल में तुर्की को 3-0 से हराया था और वह एहॉय एरेना में कुछ इसी अंदाज में रूस को मात देना चाहती थी लेकिन रूसी टीम ने उसे दोयम साबित किया।

रूस ने लगातार दूसरी बार यह खिताब जीता है। कुल मिलाकर यह उसका 19वां यूरोपीयन खिताब है। 13 खिताब हालांकि सोवियत संघ के बैनर तले उसके खाते में आए थे।

दूसरी ओर, डच टीम को तीसरी बार दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा है। 1991 और 2009 में भी इस टीम को फाइनल में हार मिली थी। यह टीम सिर्फ 1995 में खिताब जीत सकी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493