मुंबई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान और बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल एक-दूसरे की ख्याति से इतना प्रभावित हुए हैं कि उन्होंने एक-दूसरे के जैसा बनने की इच्छा जताई है।
लेकिन इसके लिए वे एक-दूसरे की जगह नहीं ले रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने साइना और शाहरुख की मुलाकात हैदराबाद में रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ‘दिलवाले’ के सेट पर हुई थी।
इस मुलाकात के बाद साइना ने इच्छा जताई थी कि वह बॉलीवुड में शाहरुख जैसी बादशाहत अपने लिए बैडमिंटन में चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह ‘बैडमिटन की शाहरुख’ बनना चाहती हैं।
साइना की इस इच्छा पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहरुख ने शनिवार रात ट्वीट कर फिल्म जगत में साइना की बैडमिंटन जैसी ख्याति प्राप्त करने की इच्छा जताई।
शाहरुख ने ट्वीट किया, “मैं ‘फिल्मों का साइना नेहवाल’ बनना चाहता हूं।”
शाहरुख के साथ हुई मुलाकात को साइना ने एक अद्भुत अनुभव बताया था।
dharmpath.com dharmpath