नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की यहां मुलाकात के बाद भारत व जर्मनी ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र खासकर सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार की प्रतिबद्धता एक बार फिर दोहराई।
राष्ट्रीय राजधानी में तीसरे अंतरसरकारी वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने अक्षय ऊर्जा व कौशल विकास तथा संस्कृति के क्षेत्र में 18 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
मीडिया को जारी एक बयान में मोदी ने कहा कि पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से इतर जी4 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले दोनों नेता संयुक्त राष्ट्र खासकर सुरक्षा परिषद में सुधार को लेकर प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने हरित ऊर्जा गलियारा तथा सौर परियोजनाओं के लिए एक-एक अरब यूरो से अधिक की मदद के लिए जर्मनी का धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि भारत के आर्थिक कायापलट की प्रक्रिया में वह जर्मनी को स्वाभाविक साझेदार के तौर पर देखते हैं।
dharmpath.com dharmpath