उप्र : हाईटेंशन तार की चपेट में आए 2 किसानों की मौत, हंगामा

ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर हो चुके बिजली के तारों के चलते कई घटनाएं और मौत हो चुकी है। तारों को बदलवाने के लिए शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अधिकारी इस पर ध्यान नहीं देते।

सकलडीहा थाना अंतर्गत पीथापुर गांव में अपने खेतों में काम करने गए दो किसानों मुन्ना राजभर तथा रामहित राजभर की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। किसानों की मौत से जहां परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं ग्रामीणों का आक्रोश विद्युत विभाग के प्रति फूट पड़ा।

किसानों और ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है। गांव वालों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में बिजली के तार काफी दिनों से तार जर्जर हैं, जिसको बदलने के लिए बिजली विभाग को शिकायत की जा चुकी है। लेकिन अभी तक तार नहीं बदले गए। इस कारण आए दिन कोई न कोई हादसा और मौत होती रहती है।

उधर, घटना की सूचना मिलने पर सकलडीहा के एसडीएम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया तथा परिजनों को आश्वासन देते हुए कृषि बीमा दिलाए जाने का आश्वासन दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493