केशा नेक काम के लिए परफॉर्म करेंगी

लॉस एंजिल्स, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड गायिका केशा अगले महीने एक नेक काम के लिए यहां संगीत प्रस्तुति देंगी।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम डॉट’ के अनुसार, केशा तीन नवम्बर को ईएल रे थियेटर में रोंडा के किस चैरिटी कान्सर्ट के दौैरान प्रस्तुति देंगी।

इस कान्सर्ट के जरिए जरूरतमंद लोगों के लिए कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए धन जुटाया जाएगा। इस कान्सर्ट में डेव नवारो और हैलकट सैंट्स सहित कई अन्य प्रसिद्ध कलाकार भी प्रस्तुति देंगे।

केशा अपने नए संगीत वीडियो पर काम कर रही हैं और वह ‘जेन द वर्जिन’ के दूसरे संस्करण में भी नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493