चीन-अमेरिका संबंधों में सुधार जारी रहेगा

चाओ ने कहा, “चीन और अमेरिका विश्व के दो सबसे बड़े देश हैं और इन्हें एक साथ मिलकर काम करना चाहिए।” वह 2001 से 2009 के दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के कार्यकाल में श्रम सचिव पद पर थीं। अपने कार्यकाल के दौरान वह द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय थीं।

उन्होंने कहा, “चीन के राष्ट्रपति के लिए अमेरिका आना उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए चीन जाकर एक-दूसरे को जानने के लिए शीर्षस्तरीय वार्ता में शामिल होना है। कई बार दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक मतभेद होते हैं। अमेरिकी लोग यह नहीं समझ पाते कि चीनी लोग क्या कह रहे हैं।”

चाओ ने कहा कि विभिन्न देशों और उनके लोगों के बीच विश्वास बहुत जरूरी है। चाओ ने अमेरिका-चीन संबंध बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच सार्वजनिक कूटनीति और बातचीत बढ़ाने पर जोर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493