विश्व कप क्वालीफायर मैच में नहीं खेल सकेंगे रोजो

ब्यूनस आयर्स, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए खेलने वाले अर्जेटीनी डिफेंडर मार्कोस रोजो अपने देश के लिए 2018 विश्व कप के पहले क्वालीफाईंग मैच में नहीं खेल सकेंगे।

अर्जेटीना फुटबाल संघ ने इसकी जानकारी दी। 25 साल के रोजो 20 सितम्बर के बाद से युनाइटेड के लिए नहीं खेले हैं। उन्हें हैमस्ट्रींग की शिकायत है।

चोट के कारण कप्तान लियोनेल मेसी और मिडफील्डर एवेर बानेगा तथा एंजो पेरेज पहले ही इस मुकाबले से बाहर हो चुके हैं।

कोच गेराडरे मार्टिनो की टीम को गुरुवार को ब्यूनस आयर्स में इक्वाडोर का सामना करना है। इसके पांच दिन बाद इस टीम को पराग्वे से उसके घर में भिड़ना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493