दिल्ली : सीमा सुरक्षा मुख्यालय में आग

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के मुख्यालय में मंगलवार दोपहर यहां आग लग गई लेकिन दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

मध्य दिल्ली के केंद्रीय सरकारी कार्यालयों के परिसर (सीजीओ) के चौथे खंड के प्रथम तल पर स्थित बीएसएफ मुख्यालय में करीब 12.17 बजे दोपहर को आग लगने की घटना की जानकारी मिली।

दिल्ली दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “घटना की जानकारी मिलते ही सात दमकलों को घटना स्थल पर भेज दिया गया। वे आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।”

बीएसएफ अधिकारी ने कहा, “इमारत के प्रथम तल पर एक एयर कंडीशनर में आग लगने के बाद घटी इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।”

अधिकारी के मुताबिक इमारत में बीएसएफ के महानिदेशक का कार्यालय नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493