ढाका, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) राष्ट्रपति नजमुल हसन को सुरक्षा कारणों से श्रृंखलाओं में हो रही देरी पर स्थायी समाधान के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट समिति (आईसीसी) की बैठक का इंतजार है।
‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ के अनुसार, यह बैठक शुक्रवार को दुबई में स्थित आईसीसी के मुख्यालय में होगी। बीसीबी अध्यक्ष का मानना है कि बांग्लादेश का आईसीसी में एक मजबूत स्थान है।
हसन ने कहा, “मैं जानता हूं कि अगर मैं आईसीसी में कुछ कहूंगा, तो वह पूरे ध्यान से सुनेंगे। मैं आईसीसी और अन्य को यह बताने की कोशिश करुं गा कि खतरों के कारण ऐसी जगहों पर खेल नहीं रोके जा सकते, जिनका अतीत में कोई रिकार्ड न हो।”
क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने सुरक्षा कारणों के चलते पिछले गुरुवार को अपना बांग्लादेश दौरा स्थगित कर दिया था। इसके पश्चात बीसीबी और क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने सोमवार को नई सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के चलते आपसी सहमति से महिला क्रिकेट टीम का बांग्लादेश दौरा भी रद्द कर दिया।
हसन का मानना है कि इस मुद्दे को ठीक करने में आईसीसी मुख्य भूमिका निभाएगा। सभी देशों में ऐसे खतरे होते हैं, लेकिन इसके लिए खेल नहीं रुकता।
dharmpath.com dharmpath