मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन महाराष्ट्र के टाइगर ब्रांड एंबेस्डर के रूप में पहली बार संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में दो नई सफारी बसों का उद्घाटन करने जा रहे हैं।
अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी कि दो बसों पर बाघ और शेरों की तस्वीर चस्पा होगी, जो बोरीवली पूर्व स्थित पार्क का आकर्षण हैं।
यह कार्यक्रम जीव सप्ताह समारोह (अक्टूबर 1-7) का हिस्सा है और बच्चन के महाराष्ट्र टाइगर एंबेसडर बनने के बाद यह पहला कार्यक्रम है।
बच्चन टाइगर एंबेसडर बनने के बाद राज्य में बाघों के संरक्षण को बढ़ावा और वन विभाग के सीमावर्ती कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ावा देगी।
महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुंगटीवार ने बच्चन को टाइगर एंबेस्डर बनने का निमंत्रण दिया, वहीं उन्होंने 11 अगस्त को इसे स्वीकार किया था।
टाइगर एंबेस्डर बनने के लिए महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुंगटीवार का निमंत्रण स्वीकार कर लिया था और यह राजदूत बनने के बाद यह उनकी शुरुआत है।
वन्यजीव सप्ताह समापन समारोह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में नागपुर में आयोजित किया जाएगा ।
dharmpath.com dharmpath