बुसान फिल्मोत्सव में ‘जुबान’ के निर्देशक सम्मानित

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। निर्देशक मोजेज सिंह को संगीतमयी फिल्म ‘जुबान’ के लिए दक्षिण कोरिया में चल रहे 20वें बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘एशिया स्टार’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मोजेज सिंह ने अपने बयान में कहा, “पूरे बुसान का अनुभव जबरदस्त रहा है। फिल्म की शुरुआत से लेकर और वल्र्ड प्रीमियर में उभरते निर्देशक का पुरस्कार जीतना, यह सब कुछ असली और रोमांचक है।”

उन्होंने कहा, “लोगों को फिल्म ‘जुबान’ पसंद आई यह काफी सम्माजनक है।”

उल्लेखनीय है कि 1 अक्टूबर को फिल्म महोत्सव का आगाजी फिल्म ‘जुबान’ से हुआ। पहली बार बॉलीवुड की संगीमयी फिल्म के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। फिल्म में ‘मसान’ के प्रसिद्ध अभिनेता विक्की कौशन और सारा-जेन डियास प्रमुख भूमिका में हैं।

यह फिल्म सिख्या एंटरटेनमेंट एंड मेटामोजेज एंटरटेनमेंट के शान व्यास और गुनीत द्वारा निर्मित है।

‘जुबान’ एक युवा की कहनी है, जिसे संगीत से डर लगता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493