आंध्र में तेदेपा के 3 नेताओं का अपहरण

विशाखापत्तनम, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। नक्सलियों ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में मंगलवार को तेदेपा के तीन नेताओं का अपहरण कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, सत्तारूढ़ तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के नेताओं का अपहरण पूर्वी तटीय आंध्र प्रदेश के जनजातीय इलाके से किया गया।

इनमें तेदेपा के मंडल अध्यक्ष एम. बलैया, जिला कार्यकारिणी के सदस्य एम. महेश और वी. बलैया शामिल हैं।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने स्थानीय नागरिकों को लिखे पत्र में कहा है कि क्षेत्र में बॉक्साइट के खनन के विरोध में यह अपहरण किया गया था।

नक्सली इस क्षेत्र में खनन के खिलाफ हैं।

नक्सली गुट ने आंध्र-ओडिशा सीमा क्षेत्र में सात अक्टूबर से एक सप्ताह के बंद की घोषणा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493