फोक्सवैगन 17000 कारें वापस ले : ताइवान

ताइपे, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। ताइवान की पर्यावरण सुरक्षा एजेंसी ने कहा है कि फोक्सवैगन की उत्सर्जन हेराफेरी से प्रभावित कारों का प्रमाणपत्र वापस लिया जाएगा। एजेंसी ने साथ ही कंपनी से प्रभावित कारों के मालिकों की क्षतिपूर्ति करने के लिए कहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कंपनी की ताइवान शाखा द्वारा एजेंसी को दिए गए बिक्री के आंकड़े के मुताबिक, ताइवान में बेची गई 17,744 ऑडी, फोक्सवैगन, फोक्सवैगन सीवी और स्कोडा कारों में उत्सर्जन जांच को धोखा देने वाले सॉफ्टवेयर लगे हुए हैं।

एजेंसी ने कंपनी से कहा है कि प्रभावित कारों को वापस लेकर तीन महीने में खराबी ठीक की जाए।

एजेंसी ने साथ ही कहा कि कारों में सुरक्षा की समस्या नहीं है और ये कारें इस दौरान चलाई जा सकती हैं।

कंपनी की ताइवान शाखा को जर्मनी स्थित मुख्यालय से समाधान पैकेज मिलने का इंतजार है। इस बीच ताइवान शाखा ने अधिकारियों के साथ सहयोग करने का वादा किया है।

कारों में सुधार करने के अलावा एजेंसी कंपनी पर जुर्माना और जरूरी प्रतिबंध लगाने पर भी विचार कर रही है।

गत महीने हुए एक खुलासे में पता चला कि फोक्सवैगन ने दुनियाभर में बिकी 1.1 करोड़ डीजल कारों में उत्सर्जन जांच को धोखा देने वाले सॉफ्टवेयर लगाए हैं, जिसे डिफीट डिवाइस भी कहा जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493