बनारस हिंसा : कांग्रेस विधायक अजय राय गिरफ्तार

वाराणसी, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सोमवार को साधु-संतों की प्रतिकार यात्रा के दौरान हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मंगलवार को कांग्रेस के पिंडरा विधानसभा से विधायक अजय राय को गिरफ्तार कर लिया।

बनारस में ‘अन्याय प्रतिकार यात्रा’ में हिंसक बवाल के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। दशाश्वमेध पुलिस ने श्रीविद्यामठ के स्वामी अविमुक्ते श्वरानंद, बाबा बालक दास और कांग्रेस विधायक अजय राय सहित कुल 58 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने बताया कि अभी और लोगों की गिरफ्तारियां होंगी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर काफी लोग चिह्न्ति किए गए हैं। जो लोग इस बवाल में संलिप्त रहे, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों साधु-संतों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को संत समाज की ओर से प्रतिकार यात्रा निकाली गई थी। इस यात्रा में करीब 8 से 10 हजार लोग शामिल हुए थे। इस दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद हालात बिगड़ गए और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा व आंसूगैस के गोले छोड़ने पड़े।

पुलिस महानिदेशक कार्यालय के मुताबिक, इस घटना में 16 अधिकारी एवं कर्मचारी घायल हुए थे, जबकि 12 अन्य लोग भी घायल हुए थे जिनमें दो पत्रकार भी शामिल हैं। सभी का इलाज चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493